गोपालगंज। जन सुराज पदयात्रा के दौरान भोपतापुर पंचायत में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में 40 प्रतिशत लोग जो खेती-किसानी कर रहे हैं, वो सिर्फ अपने परिवार का पेट भर सकते हैं। वो इतने गरीब हैं कि बस किसी तरीके से अपना पेट पाल रहे हैं। आज हमारे बिहार में सिमेंट, टीवी, छड़ की फैक्ट्री नहीं लग रही है। हां, आज हम एक काम में सबसे आगे हैं। आज हम पूरे देश को मजदूर दे रहे हैं। आज गांव का जवान लड़का भेड़-बकरी की तरह पीठ पर झोला लटकाए देश के अन्य राज्यों में नौकरी खोजने जा रहा है। वो किन मुसीबत में और कितने छोटे कमरों में गुजारा कर रहा है यह दर्द सिर्फ उनको पता है।
बिहार के लड़कों को भेड़-बकरी की तरह पीठ पर झोला लटका कर मजदूरी के लिए बाहर जाना पड़ता है : प्रशांत किशोर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं