सुपौल। छातापुर प्रखंड अंतर्गत राजेश्वरी ओपी क्षेत्र स्थित राजेश्वरी पूर्वी वार्ड संख्या सात में गुरुवार की मध्य रात्रि हुई अगलगी की घटना में तीन परिवार का आशियाना खाक हो गया। अचानक आग लगने के बाद घर में सो रहे लोग जान बचाकर बाहर निकले और शोर मचाया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अन्य घटनाओं की भांति यहां भी दमकल आग पर नियंत्रण के बाद पहुंची। लेकिन तब तक विलक्षण ऋषिदेव, सुरज ऋषिदेव व धीरेंद्र ऋषिदेव का आवासीय घर सहित अनाज, वस्त्र, फर्नीचर, कागजी दस्तावेज सहित सभी घरेलू सामग्री जलकर नष्ट हो गया।
जानकारी के बाद समाजसेवी कृष्णा राज स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। सूचना पर राजस्व कर्मचारी के मुंसी ने स्थल पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। समाचार प्रेषण तक अंचल कार्यालय के द्वारा अग्नि पीड़ितों को तत्काल राहत देने की प्रक्रिया की जा रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं