सुपौल। निर्मली अनुमंडल क्षेत्र के कुनौली थाना परिसर में रविवार को समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा कुनौली के निवर्तमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला के विदाई में समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह समारोह कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सबों ने निवर्तमान थानाध्यक्ष को फूल का माला व चादर देकर स्वागत किया। वही नए थाना अध्यक्ष दयानंद कुमार को भी फूल का माला व चादर देकर स्वागत किया। वही इस कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी मनोज कुमार सिंह ने निवर्तमान थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि इतने कम समय मे जो इन्होंने कार्य किया है वो वर्णन से परे है। बताया कि ये यहाँ के पहले थाना अध्यक्ष है, जिनका पदोन्नति हुई है। वही पूर्व प्रमुख रामप्रवेश यादव ने बताया कि श्री कुमार के बेहतरीन कार्यकाल का जज्बा वास्तव में एक अनोखा है, इनके बेहतर कार्य का वर्णन नही किया जा सकता है। इतने कम समय मे इनके कार्य के जज्बे को मैं कैसे बयाँ करें मेरे पास शब्द कम पर रहे हैं। इन्हीं बेहतर कार्य का नतीजा है कि उन्हें इंस्पेक्टर पद में पदोन्नति हुई है। वही उपस्थित सभी समाज सेवियों व जनप्रतिनिधि ने बारी बारी से अपने वक्तव्य प्रकट करते हुए बारी बारी से श्री कुमार के कार्यों की सराहना की। वही पूर्ण थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मुझे यहाँ के जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों का काफी सहयोग और प्यार मिला जिसे भुलाया नही जा सकता है। अपने वक्तव्य को जारी रखते हुए संतोष कुमार ने बताया कि मैं कुनौली में थाना अध्यक्ष के रूप में आया था और यहाँ से इंस्पेक्टर की पदोन्नति हुई है और इंस्पेक्टर बनकर जा रहा हूँ। यहॉं के लोगो का प्यार और आभार को मैं नही भूल सकता हूँ। कुनौली को भुलाया नही जा सकता है।बताया कि हमारे भाई वर्तमान थाना अध्यक्ष घनश्याम कुमार भी बेहतर तरीके से अपना कर्तव्य निभाएंगे। वही वर्तमान थाना अध्यक्ष दयानंद कुमार ने अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की बात कही। मौके पर शंकर बनर्जी, डगमारा के मुखिया गंगा प्रसाद साह, आनंद गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, सचिव संजय गुप्ता, पूर्व प्रमुख अरविंद गुप्ता, फिरोज आलम, मो सलाम, आदित्य कुमार झा, पूर्व उप प्रमुख हरेराम मेहता, सत्यनारायण आदि मौजूद थे।
कुनौली के निवर्तमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला को समारोह आयोजित कर दी विदाई, नये थाना प्रभारी का हुआ स्वागत
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं