Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

फंदे से झूलता मिला लड़की का शव। जाँच में जुटी पुलिस। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


सुपौल। सुपौल सदर थाना क्षेत्र के पिपराखुर्द पंचायत के वार्ड 05 में 09 अक्टूबर की देर शाम एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर में ही फंदे से झूलता हुआ पाया गया। मृतका की पहचान रघुनाथ पासवान की 14 वर्षीया पुत्री चांदनी के रूप में की गयी। 
 आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। इधर परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।  मृतका चांदनी की मां ने बताया कि वह अपनी बेटी से कहकर किसी काम से बाहर गई हुई थी। लौटने के बाद देखा कि बेटी फंदे से लटकी हुई थी। मामले में सदर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

मृतका का फाइल फोटो



कोई टिप्पणी नहीं