Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर: सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

सुपौल। किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंदौली गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 327ए पर बीते 7 अक्टूबर को सड़क दुघर्टना में घायल की व्यक्ति की इलाज के दौरान गुरूवार 12 अक्टूबर की देर रात मौत हो गयी। 
    प्राप्त जानकारी अनुसार परसामाधो पंचायत के कलीमुंगरार गांव निवासी सत्यनारायण सादा बीते रविवार को अपने घर से ऑटो पर सवार होकर सुपौल किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान एनएच 327ए पर अंदोली गांव के पास दो सांड लड़ते हुए अचानक ऑटो से टक्करा गई। सांड़ के टक्कर से ऑटो पलट गयी। जिसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
 स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन सत्यनारायण सादा की गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी गंभीर रूप से घायल सत्यनारायण सादा को डीएमसीएच रेफर कर दिया। बाद में परिजनों ने बताया कि हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई।
     मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को चार पुत्र है। उनकी पत्नी तारा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। किशनपुर थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है।आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं