सुपौल। त्रिवेणीगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित मवेशी अस्पताल में सोमवार को भाकपा माले व खेग्रामस के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित्कालीन हड़ताल खेग्रामस नेता सीताराम यादव की अध्यक्षता में चौथे दिन भी जारी रहा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माले जिला सचिव जयनारायण यादव ने कहा कि विधवा, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन की राशि सरकार द्वारा कम से कम 3000 रुपये किया जाए। मनरेगा से क़ृषि कार्य को जोड़ते हुए मजदूरी की राशि मे वृद्धि किया जाए।
किसान महासभा के जिलाध्यक्ष अच्छेलाल मेहता ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए पत्रकारों के ऊपर करवाई को बर्बरतापूर्ण बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ लिखने और बोलने पर पत्रकारों का लगातार दमन कर के मनोबल को तोड़ने का काम किया जा रहा है। भाकपा माले इसका पुरजोर विरोध करते हुए मीडिया के सम्पूर्ण आजादी की मांग करती है।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सियोटा ने कहा की केंद्र सरकार रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर एकदम से विफल है, शिक्षा को बर्बाद किया जा रहा है और विश्वविद्यालयों को कॉरपोरेट के हवाले करने की साजिश रच रही है, हमारी हमेशा से मांग रही है कि शिक्षा को सम्पूर्ण रूप से मुफ्त किया जाए, नई शिक्षा नीति को वापस लिया जाए। सभा में गीता देवी, संजुला देवी, मीणा देवी , चंदा देवी, सुकराती सादा, नीला देवी,
सुनीता देवी, चंद्रकला देवी, जन्मजई राई, मोहम्मद मुस्लिम, दुर्गी सरदार, राधा देवी, लुखिया देवी, मोमनी देवी, परमेश्वरि सरदार, अब्दुल रहमान, अरविन्द यादव, सलिता देवी,बबिता देवी, रीता देवी आदि मौजूद थे।
सुनीता देवी, चंद्रकला देवी, जन्मजई राई, मोहम्मद मुस्लिम, दुर्गी सरदार, राधा देवी, लुखिया देवी, मोमनी देवी, परमेश्वरि सरदार, अब्दुल रहमान, अरविन्द यादव, सलिता देवी,बबिता देवी, रीता देवी आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं