सुपौल। जिले में हर्षोल्लास के साथ नवरात्रा पूजा जारी है। दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में भी रौनक बनी हुई है। जहां लोग जमकर फल-फुल व कपड़े की ...
सुपौल। जिले में हर्षोल्लास के साथ नवरात्रा पूजा जारी है। दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में भी रौनक बनी हुई है। जहां लोग जमकर फल-फुल व कपड़े की खरीददारी कर रहें हैं। शहर के प्रमुख दुर्गा मंदिर समेत ग्रामीण इलाकों में भी पूजा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान माता भगवती के मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। रंग-बिरंगे लाइट व लड़ियों के बीच मंदिर की रौनकता अपनी छटा बिखेर रही है। शहर के गांधी मैदान स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, दक्षिणी हटखोला रोड स्थित मालगोदाम दुर्गा मंदिर, निराला नगर स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, ग्रामीण इलाकों में बरूआरी, बरैल, परसरमा, सुखपुर आदि जगहों पर माता भगवती की पूजा-अराधना की जा रही है। इस दौरान मंदिर में सुबह शाम आरती व कीर्तन भजन का आयोजन किया जा रहा है। वहीं वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय माहौल में व्याप्त है। वहीं श्रद्धालुओं के बीच अलग ही उत्साह कायम है। लोग अपने घरों में कलश स्थापन कर भक्ति में लीन है। इधर शुक्रवार को नवरात्रा के छठे दिन माता भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की अराधना की गई। इस दौरान सुबह से ही सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना जारी हो गया। वहीं संध्या के समय में सभी मंदिरों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता के लिये बिल्व निमंत्रण का पत्र निकाला गया।
कोई टिप्पणी नहीं