Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पंचायत स्तर पर विभिन्न प्रकार की चल रही जनकल्याणकारी योजनाएं : अनिरुद्ध

सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के बनैनिया पंचायत के इटहरी, सनपतहा गांव में शनिवार को निर्मली विधानसभा के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने जनसंपर्क अभियान किया। इस दौरान विधायक ने लोगों से संपर्क कर सरकार के कामकाजों के बारे में जानकारी दी।तथा पंचायत में अधूरे कार्य को लेकर लोगों से अवगत हुए। विधायक श्री यादव ने लोगों से कहा कि पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा संचालित योजनाएं धरातल पर दिख रहा है। बाकी बचे अधूरे कार्य को समय से पूरा किया जाएगा। सुबे में चहुमुखी विकास हुआ है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पंचायत स्तर पर विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर हाई स्कूल, हर घर नल का जल, सड़क, पुल, पुलिया, बिजली स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विकासात्मक संबंधी विकास हुआ है। आज सरकार ने स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल, छात्रवृत्ति, पोशाक सहित अन्य प्रकार के लाभ देकर शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। कहा कि हर क्षेत्र में जनकल्याणकारी कार्य हो रहा है। जो भी बाकी बचे कार्य हैं, उसे ससमय पूरा कर लिया जाएगा। जनसंपर्क अभियान में निर्मली विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह, सुखदेव पंडित, किशोर यादव, रामेश्वर मंडल सहित अन्य जदयू नेता शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं