Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

महीचंद साहू जयंती-सह-लोरिक उत्सव 2023 का हुआ आयोजन

  •  हमारा अतीत अत्यंत ही गौरवशाली-डॉ. अमन
  • महिचंद साहू जनस्थल को मिले राजकीय महोत्सव का दर्जा-
सुपौल। वीर लोरिक व दानवीर महीचंद साहू के विचारों को जन-जन में पहुँचाने व गौरवशाली इतिहास को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से लोरिक विचार मंच और पिपरा प्रखंड अंतर्गत महीचंदा ग्राम वासी द्वारा रामजानकी तपस्वी ठाकुरबाड़ी में सोमवार को महिचंद साहू जयंती-सह-लोरिक उत्सव 2023 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ईश्वरीय प्रार्थना के साथ दीप प्रज्जलित कर लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार, शिवनारायण साह, सतेन्द्र साह, भीम सिंह, लक्ष्मण ठाकुर, नरेश राम,राकेश कुमार के द्वारा किया गया। अतिथियों व ग्रामीणों के द्वारा महिचंद साहू के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। मौके पर लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार ने कहा कि महिचंद साहू हम सबों के पूर्वज है। जिसके जन्मस्थल और कर्मभूमि को संभालकर रखने की आवश्यकता है। किसी भी समाज का इतिहास उसके वर्तमान और भविष्य की नींव होती है। हमारा अतीत अत्यंत ही गौरवशाली है। 

डॉ. कुमार ने कहा कि दानवीर महीचंद साहू के दिलों में गरीबों के प्रति करुणा और दबे-कुचले के प्रति सहानुभूति थी। ऐसे उच्च विचार के धनी महिचंद साहू ने एक दिन में 2125 एकड़ जमीन गरीबों के बीच बाँट दिए। अपने पास महज 375 एकड़ जमीन रखे। अंतिम काल में बचे हुए जमीन और धन भी गरीबों में बाँटकर जल समाधि ले लिए। जिसके नाम पर महीचंदा ग्राम पड़ा है। उनके जीवन गाथा का अनुकरण वर्तमान पीढ़ी को करने की जरुरत है। वे ज्ञान, प्रेम व अध्यात्म के महासागर थे। वीर लोरिक ने महिचंद साहू के महल में ही रहकर जनकल्याणार्थ हेतु अत्याचारियों के विरुद्ध लड़ाई का शंखनाद किए थे। धरोहर को संरक्षित करने के लिए बिहार सरकार को महीचंद साहू जन्म स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहिए। यहाँ जमीन पर्याप्त है। कहा कि महिचंद साहू के विचारों को जन-जन में पहुँचाने व गौरवशाली इतिहास को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा महीचंदा महोत्सव का आयोजन होना चाहिए। बिहार सरकार और जिला प्रशासन से अनुरोध है कि इस दिशा में यथाशीघ्र पहल करे।


समारोह में 51 साधु, बुद्धिजीवी व समाजसेवी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जगदीश मंडल,अरुण कुमार मेहता,लक्ष्मी पासवान, सुनील कुमार, सतेंद्र साह, शिव नारायण साह, राकेश कुमार, भोला पासवान, महंथ लखन दास, रविन्द्र पासवान, महेंद्र मंडल, सीताराम मंडल, छोटेलाल मंडल, राजेन्द्र निराला, नागो मंडल, अशोक अरुण,गुरुनारायण मंडल,शिवजी दास आदि ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।



कोई टिप्पणी नहीं