Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : रबी महोत्सव में किसानों को नये तरीके से खेती करने के बारे में दी जानकारी

सुपौल। छातापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन में बुधवार को रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख आसिया देवी ने किया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने कृषकों को खेती करने में होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर सुझाव दिया। वहीं खेती करने के नये तरीके बताये गये। कहा कि इलाके के किसान गेहूं की खेती पर ज्यादा निर्भर रहते हैं, यदि मक्का की खेती करें तो किसानों की आमदनी जरूर बढ़ेगी। सरकार के द्वारा भी मोटे अनाज एवं मक्का की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वैज्ञानिकों ने खेती में उर्वरक की संतुलित मात्रा में उपयोग के बारे में विस्तृत रूप से बताया। वहीं फसल में रसायनिक खाद की जगह जैविक खाद का उपयोग करने की सलाहियत दी। बीएओ श्री पांडेय ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की अपील की। कहा कि इस विधि से खेती करने पर कम लागत में अच्छी पैदावार होने की संभावना रहती है। बीएओ ने भी रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करने तथा जैविक खाद का उपयोग करने का आग्रह किया। मौके पर बीएओ सुधाकर पांडेय, कृषि वैज्ञानिक द्वय निलेश कुमार एवं नदीम अख़्तर, आत्मा अध्यक्ष जयशंकर पांडेय, कृषि समन्वयक ज्ञानशंकर पांडेय, सुभाष कुमार, कृत्यानंद महात्मान, धीरेंद्र यादव, विमल झा सहित प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं