Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : विस्थापित परिवारों के बीच शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के बनैनियां पंचायत के कोसी से विस्थापित परिवारों के बीच सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 68, दलित-महादलित व मुस्लिम समुदायों के बालिकाओं व महिलाओं को भारतीय रेलांचल ने सेनेटरी पैड व कॉपी कलम का वितरण किया। सरायगढ़ निवासी बबीता कुमारी व बलराम प्रसाद सिंह की पुत्री भारतीय रेलांचल बैंगलोर में इंजीनियर हैं। बताया कि छुट्टी में घर आने पर उनके मन में विचार आया कि कोशी के विस्थापित परिवारों की बालिकाओं को जागरूक किया जाय। इसी को लेकर भारतीय रेलांचल ने अपने माता-पिता के साथ हाइवे किनारे बसे विस्थापित परिवार के दलित महादलित व मुस्लिम समुदाय के बालिकाओं व माता को शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। वहीं सैनिटरी पैड के साथ कॉपी कलम का भी वितरण किया।उन्होंने कहा कि आज की बेटियां कल की भविष्य होती है। जिससे हमारा पीढ़ी का निर्माण होता है। इसीलिए बेटी को बचाने के साथ-साथ हमें बेटी को पढ़ना भी आवश्यक है। मौके पर सेविका खैरु निशा, मो बदरुल हक, बालिका आशियाना प्रवीण, तम्मून रिजवान, परवीन, अनिता कुमारी, ममता कुमारी, कैली कुमारी, सफीना परवीन, नाजमीन परवीन, सीता देवी, गंगिया देवी, आरूलिया देवी, महाराज परवीन, मंगिया देवी, शबनम खातून, सफीना प्रवीण, भौलवी देवी, अनाड़ी देवी आदि मौजूद थी।


कोई टिप्पणी नहीं