Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज के लतौना मिशन चर्च में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, केक काटकर प्रभु यीशु को किया याद

सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड मुख्यालय के डेढ़ सौ पुराने कैथोलिक लतौना मिशन चर्च में सोमवार को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार की रात जैसे ही घड़ी की तीनों सुइयां 12 पर पहुंची, ईसाई समाज के लोगों द्वारा गिरिजाघरों में विशेष पूजा प्रार्थनाएं आरंभ हो गई। साथ ही सोमवार को दिनभर चर्च में काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने यीशु मसीह के जन्मदिवस पर चर्च परिसर में घूमकर और चर्च के बाहर मेले का जमकर आनंद लिया। जिसमें माता मरियम की मूर्ति, गोशाला आकर्षण का केंद्र रहा। सांता क्लाज के वेश में बच्चों ने सभी का मन मोहा। वहीं ईसाई समाज के लोगों नें चर्च और अपने घरों को रंगबिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया था। सोमवार को चर्च में बड़ी तादात में लोग एकत्र हुए। इससे पहले केक काटकर प्रभु यीशु को याद किया और एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाइयां दीं। बच्चों सहित महिलाओं और बड़े बुजुर्गो का उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। 


चर्च में क्रिसमस का जश्न मनाने के तैयारी की गई थी। रंग बिरंगी रोशनी, चरनी और क्रिसमस ट्री को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चर्च में कैरोल गीत गूंजे। पूरे दिन लोगों को क्रिसमस की बधाइयां देते देखा गया। यही नहीं ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने संबंधियों व मित्रों को फोन के माध्यम से क्रिसमस की बधाई दी। वहीं त्योहार को लेकर चर्च और स्कूलों में सजी लाइटें मनमोह रही थीं।


 देर शाम तक चर्च परिसर में श्रद्धालुओं की जनसैलाब देखने को मिली। वही चर्च के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की भी पुख्ता इंतजाम थे। साथ ही मेले में कही किसी तरह की बात न हो उसके लिए दंडाधिकारी के साथ ही पुलिस बल की तैनाती की गई थी। फादर डेविड एलियास ने बताया कि ईश्वर द्वारा दी गई मनुष्य की आजादी और मानव द्वारा किए गए पाप के कारण ही ईश्वर और मनुष्य के बीच के संबंध टूट गए हैं। उन्होंने सभी को प्रभु यीशु के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।


कोई टिप्पणी नहीं