Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : संस्कृत और संस्कृति के साथ-साथ आध्यात्मिक वृद्धि के लिये आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्र को मिला संस्कृत गौरव सम्मान

सुपौल। राघोपुर प्रखंड के त्रिलोकधाम गोसपुर निवासी आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्र को संस्कृत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भोला यादव एवं संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सचिव अमर भूषण ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। यह सम्मान संस्कृत और संस्कृति के साथ-साथ आध्यात्मिक वृद्धि के लिए प्रदान किया गया। आचार्य धर्मेंद्र ने कहा कि संस्कृत और संस्कृति की रक्षा के लिए आजीवन वह अपना सहयोग प्रदान करते रहेंगे। जिससे संस्कृत भाषा का अभिवृद्धि हो सके और घर-घर में संस्कृत की पाठ पढ़ाई अनेक स्वरूपों में हो सके। मौके पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के पंडित अजय कुमार झा, केएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य त्रिलोकनाथ झा, जदयू के प्रवक्ता अभिषेक कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे। 


कोई टिप्पणी नहीं