सुपौल। आजादी का अमृत काल, विकसित भारत, राष्ट्रीय एकता एवं एकजुट यात्रा को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय आयोजक गणपत सहाय तिवारी सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए विकसित भारत, राष्ट्रीय एकता एवं एकजुट यात्रा के आयोजक गणपत सहाय तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी लोगों के लिए विकासात्मक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के सभी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।
विकसित भारत राष्ट्रीय एकता एवं एकजुट यात्रा का शुभारंभ 24 अगस्त 2023 से हुआ है। यह यात्रा गुजरात के नडियाड से अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर तक की कुल दूरी 3500 किलोमीटर है, सोमवार को 124वें दिन कुल दूरी 2724 किलोमीटर तय किया गया। कहा कि लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का संदेश देना मुख्य उद्देश्य है। सरकार विभिन्न हिस्सों में जन कल्याणकारी योजनाएं चला कर विकास कर रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष भिंडवार, विजय कुमार दास, चंद्रगुप्त मंडल, बौआ भगत, जितेंद्र भगत, राणा जी, उमेश कुमार गांधी आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं