Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को समाहरणालय परिसर से किया गया रवाना, पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को किया जायेगा जागरूक

सुपौल। विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023 के तहत सुपौल जिला को विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रचार वाहन को शनिवार को समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार व अपर समाहर्ता राशीद कलीम अंसारी द्वारा झंडी दिखाकर सुखपुर-सोल्हनी पंचायत के लिए रवाना किया गया।


 प्रचार वाहन द्वारा जिले के सभी ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्रों में केंद्र प्रायोजित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएग। साथ ही प्रचार वाहन के साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं से संबंधित विभाग के पदाधिकारी द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के संबंध में आमलोगों को जानकारी भी दिया जाएगा। प्रचार वाहन को सदर प्रखंड अंतर्गत सुखपुर-सोल्हनी पंचायत के लिए समाहरणालय से रवाना करने के समय विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा पवन कुमार यादव, सहायक परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए प्रशांत कुमार एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रचार वाहन सुखपुर-सोल्हनी पहुंचकर सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं के संबंध में एलईडी टीवी के माध्यम से आमलोगों को जानकारी दिया। उक्त कार्यक्रम स्थल पर संबंधित विभाग के उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं से मिलने वाले लाभ के संबंध में आमलोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर डीडीएम नाबार्ड अभिषेक कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विवेकानंद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मीगण उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं