सुपौल। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा के नेतृत्व में राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर सनातन धर्म विरोधी का आरोप लगा उनका शव यात्रा निकाला गयी। शव यात्रा स्टेशन चौक से शुरू होकर लोहिया नगर चौक पहुंची। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दफनाया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने कहा कि बिहार में शिक्षा का इस्लामीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा विभाग की छुट्टी 2024 का कैलेंडर जारी कर बिहार सरकार ने हिंदु पर्व-त्योहार की छुट्टियों तथा जन्माष्टमी, रक्षा बंधन, शिवरात्रि आदि को स्कूलों में रद्द कर दिया है। हिंदुओं को जातियों में बांटों और अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण से वोट की राजनीति के तहत इस्लामिक तुष्टीकरण बिहार में की जा रही है। जन्माष्टमी, राखी, तीज, जिउतिया की छुट्टी खत्म की गई है, जो हिन्दु को अपमानित किया गया है। प्रदेश मंत्री सरोज झा ने कहा कि सरकारी स्कूलों के लिए वर्ष 2024 को लेकर नया अवकाश तालिका जारी की गई है। केके पाठक ने छुट्टियों को लेकर फिर से नया प्रयोग किया है, अब ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों और एचएम की छुट्टियां रद्द कर दी। ग्रीष्मावकाश अब बढ़ाकर 30 दिनों का किया गया। जिसमें सिर्फ बच्चों को ही गर्मी की छुट्टियां मिलेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने कहा कि हिन्दुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, विश्वकर्मा पूजा, मकर संक्रांति, नागपंचमी, महाशिवरात्रि, वसंत पंचमी, तीज, जीवित्पुत्रिका की छुट्टियां खत्म की गई, अब हिंदूओं के इन त्योहारों में स्कूल खुले रहेंगे। मुस्लिम तुष्टीकरण के तहत बकरीद की बढाई गई है। छुट्टियां 2023 में बकरीद में दो छुट्टियां थी, अब 2024 में 03 छुट्टियां मिलेगी। लोकसभा संयोजक पिंटू मंडल ने कहा कि ईद उल फितर 2023 में सिर्फ एक दिन की छुट्टी थी। अब 2024 में ईद में तीन दिनों की छुट्टियां घोषित की गयी है। मुहर्रम में भी अब दो दिनों की छुट्टियां घोषित की गयी। जबकि 2023 में मुहर्रम में सिर्फ एक दिन की छुट्टी घोषित थी। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी, नगर परिषद के मुख्य पार्षद सह भाजपा नेता राघवेंद्र झा राघव, जिला महामंत्री कुणाल कुमार, प्रदीप सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, जिला प्रभारी अनुरंजन झा, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सुरेंद्र नारायण पाठक, सरोज झा, रणधीर ठाकुर, बैजनाथ भगत, अशोक सम्राट, नलिन जयसवाल, विनीता, महेश देव, रंजू झा, अरुण जायसवाल, प्रभाष मंडल, रामचंद्र मंडल, मनोज पाठक, गौरव गुप्ता, संजीव, परमानंद सिंह, रविंद्र शाह, दीपक दुबे, आलोक कुमार, विशाल कुमार मिश्रा, संतोष चौधरी, मनोज चौधरी, शिव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं