Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : भटकती हुई मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के ओराहा वार्ड नंबर 05 में रविवार की रात भटकती हुई गांव पहुंची एक विवाहित महिला को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि उक्त महिला भटकती हुई ओराहा वार्ड नंबर 05 निवासी महानंद मंडल के यहां पहुंची। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय पंच के सहयोग से उसे थाने ले आई। वार्ड पंच रामनारायण मंडल ने बताया कि वे कभी कुछ-कभी कुछ नाम पता बता रही है। वे सही ढंग से नाम पता नहीं बता पा रही है। बताया कि जब महिला से काफी पूछताछ किया तो वे अपना नाम रनिया देवी एवं पिता का नाम तेजो ऋषिदेव बताया। जबकि ससुराल सखपुरा और मायके महेशुआ बता रही है। 


बताया जाता है कि उक्त महिला पढ़ी लिखी नहीं है। साथ ही अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसके कारण वह अपना अता-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है। हालांकि पुलिस पता लगाने में जुटी है कि उक्त महिला कहां की है। थानाध्यक्ष केबी सिंह ने बताया कि महिला को अल्पावास गृह सुपौल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं