सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड अंतर्गत कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के भगवती स्थान खूंट के प्रांगण में मंगलवार को कृषि विभाग के द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। श्याम किशोर सुशील के अध्यक्षता में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार यादव ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। कृषि दुनिया का सबसे बड़ा कारखाना है, जिसका मालिक किसान है। गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है। सरकार किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए दर्जनों योजनाएं चला रही है। किसानों के बिना खुशहाल भारत की कल्पना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री का सपना हर भारतीय के थाली में एक व्यंजन बिहार का हो, यह तभी संभव है जब किसान उत्तम बीज, जैविक खाद व वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग करे। किसान को किसानी का नवीनतम गुर सीखना जरूरी है। डीएओ ने कहा कि जैविक खेती अपनाओ-स्वस्थ जीवन पाओ को सर जमीन पर उतारने की जरूरत है। रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशक दवा इंसान के स्वस्थ, वातावरण और मिट्टी के लिए हानिकारक है। जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बढ़ने के साथ-साथ फसलों का उत्पादन भी बढ़ता है। पर्यावरण भी दूषित नहीं होता है।
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राहुल राज ने कहा कि प्रकृति का सर्वश्रेष्ठ उपहार वन है। पर्यावरण के संरक्षण के साथ साथ ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। सुखद जीवन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए मिट्टी संरक्षण आवश्यक है। बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमन कुमार ने कहा कि गांव में लगेंगे चौपाल, तभी किसान होंगे खुशहाल। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पंकज कुमार व कृषि कर्मी ने किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, कृषि यांत्रिकरण योजना, मुख्यमंत्री तीव्र बागवानी विकास योजना, प्रमाणित बीज वितरण योजना, मुख्यमंत्री निजी पौधशाला योजना आदि योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। किसान चौपाल में जैविक खेती को लेकर संकल्प करवाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया विमल सिंह, पैक्स अध्यक्ष जय प्रकाश यादव, उप मुखिया सजेन यादव, बलबीर यादव, संतोष कुमार, सुरेश कुमार सरदार, गिरधारी यादव, सीताराम यादव, देवनारायण यादव, धनराज मेहता, ललन यादव, भूपेंद्र यादव, संतोष मुखिया, मो रफीक, चंद्र किशोर यादव, शिव नारायण पोद्दार, मो। इब्राहीम राही, अवधेश कुमार सिंह, भारतेन्दु कुमार, प्रवेश यादव, असगर अली आदि मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं