Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

धूमधाम से मनाई गई पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती

सुपौल। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मुरलीधर हाऊसिंग सोसाइटी बुधवार को में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत 36 वर्ष पश्चात् 100वीं जयंती पर देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इस फैसले से बिहार के लोग काफी खुश हैं। मोदी जी इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। अति पिछड़ा समाज मोदी जी का ऋणी है।


मौके पर उपस्थित बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह मधेपुरा जिला प्रभारी संतोष प्रधान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। वे बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे। लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक उपाधि मिली। कर्पूरी ठाकुर का जन्म समस्तीपुर के पितौझिया गांव में हुआ था।नाई जाति से आने वाले कर्पूरी ठाकुर ने अपना सामाजिक जीवन देश के स्वतंत्रता संघर्ष से शुरू किया था।वे भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 26 महीने जेल में रहे थे।वे समाजवादी विचारधारा के नेता थे। इन्हीं के समय में हीं पिछड़ों के लिए आरक्षण की व्यवस्था हुइ थी। ये पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री ररहे। 1952 से लगातार विधानसभा सदस्य रहे और कभी वह चुनाव नहीं हरे। वे हमेशा अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिक, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रह चुके हैं लेकिन अपने इतने अहम पदों पर रहने के बावजूद उनके पास छोटा सा घर था। अपनी गाड़ी भी नहीं थी। राजनीति में ईमानदारी सज्जनता एवं लोकप्रियता ने उन्हें जननायक बना दिया। कर्पूरी जी ने आजीवन कांग्रेस के विरुद्ध राजनीति की। आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो पाई। प्रधानमंत्री रहते हुए चौधरी चरण सिंह जी जननायक के घर गए थे। यह की घर की चौखट छोटी थी और चौधरी जी के सिर में चोट लग गई चरण सिंह ने कहा कर्पूरी इसको जरा ऊंचा करवाओ, कर्पूरी ठाकुर जी ने कहा जब तक बिहार के गरीबों का घर नहीं बन जाता मेरा घर बन जाने से क्या होगा। इसके बाबजुद मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनको काफी विरोध झेलना पड़ा।आजाद भारत के इतिहास में कर्पूरी ठाकुर जी को सदैव याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष भोलानाथ जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी संतोष महतो, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश मल्लिक, नगर उपाध्यक्ष अजय कुमार लाल, दीपक चौधरी, राहुल कुमार, रामचन्द्र चौधरी, चंदन कुमार, भोली चौधरी, रंजीत गुप्ता, गोपाल चौधरी, देवनन्दन यादव, उमेश मंडल, रवि कुमार, शशि कुमार, रामचन्द्र झा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं