Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मुरली मनोहर उच्च माध्यमिक विद्यालय बरैल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, शिक्षा विभाग की लोक कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

सुपौल। सदर प्रखंड अंतर्गत मुरली मनोहर उच्च माध्यमिक विद्यालय बरैल में शुक्रवार को शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में पहुंचे वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार यादव एवं सावन को विद्यालय की संगीत शिक्षिका किरण मिश्रा एवं विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिवाकर प्रसाद सिंह ने किया। करीब तीन घंटे तक चले शिक्षा संवाद कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वरीय उप समाहर्ता से कई सवाल किये। जिसका अधिकारियों ने सरल भाषा में छात्र-छात्राओं को उसके सवालों का जबाव दिया। वहीं अधिकारियों ने सवाल-जबाव के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से विद्यालय नियमित रूप से स्कूल आने को कहा। वरीय उप समाहर्ता श्री यादव ने बच्चों को शिक्षा विभाग की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सरकार के योजनाओं का लाभ लेकर अपने व अपने समाज का नाम रौशन करने का अवसर बताया। कहा कि शिक्षा एक ऐसा मंदिर है, जहां आप सच्चे मन व लगन के साथ अपने पठन-पाठन को करते हैं तो आने वाला समय आपके लिये काफी अच्छा होता है। वहीं आपके अच्छे होने से आपके परिवार व समाज को भी एक नयी दिशा मिलती है। कहा कि छात्रों को स्वयं भी मेहनत करने की जरूरत है। स्कूल में पढ़ाये गये विषय को घर जाकर एक बार जरूर पढ़नी चाहिए। छात्रों को नियमित स्कूल आना चाहिए। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। अब स्कूल में सरकार की तरफ से शिक्षकों की लगातार नियुक्ति हो रही है। इससे शिक्षकों की कमी भी दूर हुई है। विषयवार शिक्षक आपको हर एक विषय को बारीकी से पढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार साइकिल योजना, पोशाक योजना, कन्या उत्थान योजना सहित कई लोक कल्याणकारी योजना चला रही है। छात्र-छात्राओं को इसका लाभ लेना चाहिए। मौके मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी सहित विजय कुमार, सरिता कुमारी, संतोष कुमार सिंह, बबीता कुमारी, भूषण कुमार, अरूण कुमार साह, संजय कुमार, शरद कुमार झा, पंकज कुमार दास, किरण कुमारी, सुशील कुमार, मनीष कुमार, पूजा कुमारी, अंजली कुमारी, बबीता कुमारी, बैद्यनाथ सुतिहार, पंकज कुमार झा, कुमारी रीता रंजन, अविनाश कुमार, विलकिस खानम, अलोक सिंह, अनिल सिंह, माधव सिंह, त्रिपुरारी सिंह, अभय सिंह, सिंहेश्वर झा, सीताराम यादव, सुनील कुमार यादव आदि मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं