सुपौल। पूर्व सांसद आनंद मोहन के जन्म दिन पर फ्रेंडस ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। साथ ही केक भी काटा गया। सुपौल जिला मुख्यालय स्थित रौशन सिंह नन्हे के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में फ्रेंडस ऑफ आनंद के वरीय सदस्य रतन कुमार सिंह के द्वारा केक काटा गया। साथ ही आनंद मोहन के दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर पूर्व मुखिया गणेश सिंह, कुलानंद झा, संजय सिंह, बागा सिंह, अरुण चौधरी, राजेश सिंह, सुरजीत सिंह, जिला युवा अध्यक्ष समरेन्द्र सिंह, नितीन राजपूत, सोनु सिंह, अपूर्व कौशिक, चंचल सिंह, सूरज कुमार, सोनु, सुजीत विश्वास, रौशन सिंह, शशि भूषण सिंह आदि मौजूद थे।
पूर्व सांसद आंनद मोहन के जन्मदिन पर गरीबों के बीच कंबल का किया गया वितरण
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं