सुपौल। गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य समारोह स्थल राजकीय प्लस टू हाई स्कूल के क्रीड़ा मैदान में शुक्रवार की सुबह एसडीएम नीरज कुमार ने झंडा फहराया। जहां राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय तिरंगे क़ो सलामी दी गई। मुख्य समारोह स्थल पर पहले बिहार पुलिस, एनसीसी सहित 16 स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने परेड में शामिल हुए। समारोह में स्कूल, स्पोर्ट्स, आईसीडीएस कार्यालय, क़ृषि विभाग की ओर से अलग अलग थीम पर झांकियां निकाली गई। समारोह को संबोधित करते एसडीएम नीरज कुमार ने 75 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए बिहार और केंद्र की सरकार द्वारा जनहित में किये गए लोक कल्याणकारी योजनाओं और विकास की जानकारी दी। इस मौके पर आईपीएस सुशांत कुमार, एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा, अवर निर्वाची पदाधिकारी वेद ऋचा, बसंतपुर बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज, सीओ शशि कुमार भास्कर, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुशील कुमार, ईओ मीनाक्षी कुमारी, बीपीआरओ प्रवीण कुमार प्रभाकर, थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख तरूण राम, थाना परिसर में थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, भाजपा कार्यालय में नगर मण्डल अध्यक्ष अभय कुमार जैन, कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष अनिश अख्तर, जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार खेड़वार, भाजपा प्रखंड कार्यालय में आशीष देव, कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, व्यापार मण्डल में अध्यक्ष श्रीलाल गोठिया, कौशिकी भवन में चीफ इंजीनियर मनोज रमण, एलएनएमएस कॉलेज में प्राचार्य डीएन साह ने झंडोत्तोलन किया।
वीरपुर : राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय तिरंगे को दी गई सलामी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं