Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के आशा और उम्मीदों पर मारा लात

  • आइसा और छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जलाया पुतला
सुपौल। ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन व छात्र राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा त्रिवेणीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। आइसा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सियोटा ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता के आशा और उम्मीदों पर लात मारा है, महागठबंधन सरकार में करीब चार लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। लाखों बहाली और नौकरियां प्रक्रियाधीन है। देश में बिहार पहला ऐसा राज्य बना, जहां जाति आधारित गणना करवा कर 75 प्रतिशत तक आरक्षण दी गई। साथ ही शिक्षा विभाग ने रिकॉर्ड सवा दो लाख नौकरियां के साथ गुणवतापूर्ण शिक्षा की नींव रखी गई थी। इसके अलावे स्वास्थ्य सेवा में लगातार सुधार हो रही थी। लेकिन भाजपा के झांसे में आकर नीतीश कुमार जनता के विश्वास को पुनः तोड़ा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता जरूर सबक सिखाएगी। छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष नीतीश यादव ने कहा बिहार में पहली बार खिलाड़ियों को मेडल के बदले नौकरी दी गई। बिहार में महागठबंधन के नेतृत्व में पहली बार टूरिज्म पॉलिसी, स्पोर्ट्स पॉलिसी, विकास मित्र, टोला सेवल, शिक्षा मित्र और तालिमी मरकज का मानदेय बढ़ाया गया। लेकिन नीतीश कुमार ने एक बार फिर पलटी मारकर जनता से विश्वासघात किया है। मौके पर आइसा जिला उपाध्यक्ष सुनील सरदार, अनुपम कुमार, अभिषेक सरकार, गोलू यादव, शुशांत यादव, दीपक यदुवंशी, उद्यानंद यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं