राजेश कुमार शर्मा
जोगबनी (अररिया)। बिहार में एनडीए की सरकार बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमलोगों में हर्ष व्याप्त है। वही जदयू भाजपा गठबंधन की सरकार बनने से जोगबनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए मिठाईयां बांटी।
इस अवसर पर जोगबनी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कुंदन पोद्दार ने बिहार में एनडीए के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व भाजपा से दो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने से अब विकास की बयार बहेगी। उन्होंने कहा कि अब राम राज आएगा व बिहार से जंगल राज का खात्मा होगा।
उन्होंने कहा कि बिहार में जो भी विकास के कार्य अवरुद्ध हो रखे थे उनमें अब तेजी आएगी। साथ ही भयमुक्त वातावरण में बिहार तरक्की की नई दिशा तय करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं