Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : पुत्री की अपहरण के बाद पिता ने थाना में आवेदन देकर लगायी बरामदगी की गुहार

सुपौल। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुरजापुर पंचायत के वार्ड नंबर 04 में एक 16 वर्षीया लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी है। थाना में दिये आवेदन में लड़की के पिता ने बताया कि 28 जनवरी को करीब 03 बजे उसकी 16 वर्षीया छोटी पुत्री उसी गांव की अपनी 15 वर्षीया सहेली के साथ घर से पूरब घास काटने के लिए निकली थी। रास्ते में बड़ी नहर दास टोला के समीप उसी पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी 22 वर्षीय राजा बुधनगरिया और अज्ञात तीन लड़कों के साथ मिलकर दोनों लड़कियों को रात भर छुपाकर रखा। जब दोनों लड़की देर शाम तक अपने घर वापस नहीं आयी तो सारी रात उसकी खोजबीन की गयी। सुबह करीब 05 बजे दोनों लड़की अपने-अपने घर वापस आ गई। सुबह जब दोनों लड़कियों से पूछताछ किया गया तो डर के मारे कुछ भी नही बताया। पुनः 30 जनवरी को उसकी बेटी घर से लापता हो गई। लापता होने के बाद तुरंत खोजबीन शुरू कर दिए। जब बेटी नहीं मिली तो उसकी सहेली से कड़ाई से पूछताछ किया तो वो सिर्फ राजा बुधनगरिया का नाम बताया और यह भी बताया कि राजा ने ही शादी की नियत से लड़की को गायब कर दिया है। इस बात की जानकारी जनप्रतिनिधि व गांव के प्रबुद्ध लोगों को दी गई। सभी लोगों ने पंचायत के माध्यम से इसका हल करने का प्रयास किया। पंचायत में राजा को भी बुलाया गया। लेकिन पंचायत को नहीं मानते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि जो करना है कर लो। लड़की का पता नही बताएंगे। लड़की के पिता ने थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं