- 09 दिवसीय अखिल भारतीय विराट विष्णु यज्ञ का हुआ शुभारंभ
त्रिवेणीगंज (सुपौल)। त्रिवेणीगंज प्रखंड अंतर्गत कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के गोचर स्थान खूंट में आयोजित 09 दिवसीय अखिल भारतीय विराट विष्णु यज्ञ का शुभारंभ विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना तत्पश्चात लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार, राजद जिलाध्यक्ष संतोष सरदार, मुखिया रामानंद यादव, पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश यादव व सरपंच लक्ष्मण यादव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर धर्म प्रेमियों को संबोधित करते हुए लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि दुनिया का हर धर्म आपस में मानवता का पाठ पढ़ाते हैं। धर्म आपसी सदभाव एवं एकता का प्रतीक है। विश्व कल्याण एवं सामाजिक एकता को बढ़ाना विश्व के सभी धर्मों की स्थापना का मूल उदेश्य है। धर्म ही व्यक्ति को एक इंसान बनाता है। ईमानदारी अपनाकर, सत्य के मार्ग पर चलते हुए दूसरों की मदद करना ही धर्म है।
डॉ. कुमार ने कहा कि भगवान राम उत्तर से दक्षिण और भगवान श्रीकृष्ण पूरब से पश्चिम की यात्रा कर समाज देश और दुनिया को जोड़ने का काम किया। धर्मों का अनुसरण करने से मानव का हृदय निर्मल हो जाता है। करुणा के कारण दया व क्षमा का भाव जागृत होता है। इन दोनों गुणों के कारण मानव, मानव से प्रेम करने लगता है। वसुधैव कुटुंबकम के पवित्र उद्देश्य को समझने की आवश्यकता है। भगवान श्री कृष्ण के सर्वश्रेष्ठ विचारों को आत्मसात करने की जरुरत है। अच्छे कर्म, अच्छे विचार, अच्छे व्यवहार से बड़ा कोई पूजा नहीं है। राजद के जिलाध्यक्ष संतोष सरदार ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से धार्मिक ज्ञान में आमजन को डूबकी लगाने का अवसर प्राप्त होगा। सभी को धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर पूण्य का भागी बनना चाहिए।
आयोजन समिति अध्यक्ष सह कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के मुखिया रामानंद यादव ने सम्पूर्ण पंचायत वासियों से बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यज्ञ में भाग लेकर बुरे कामों को छोड़ने और अच्छे कामों को करने का सभी को संकल्प लेना चाहिए। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का भरपूर सहयोग आयोजन समिति को मिल रहा है।
इस अवसर पर 251 बालिकाओं सहित सैकड़ों धर्म प्रेमी के द्वारा यज्ञ स्थल से निकलकर लक्ष्मीनियां, पिलुवाहा, परवाहा ग्राम होते हुए पुनः यज्ञ स्थल तक कलश लेकर भ्रमण किया गया। मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। समारोह में महंथ सिया शरण दास, पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, उप मुखिया सजेन यादव, समाजवादी नेता, श्याम किशोर सुशील, अनमोल यादव, गिरधारी यादव, राजीव कुमार, बमबम यादव, संतोष मुखिया, शिव नारायण पौदार, देवनारायण यादव, सदानंद ठाकुर, रूपेश कुमार, घनश्याम यादव, महेन्द्र यादव, सीताराम यादव, मनीष यादव, नरेश यादव, ललन यादव, राम नारायण साह, दिनेश राम आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं