सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के पीछे मरीक टोला वार्ड नंबर 25 में गुरुवार की शाम अचानक आग लग गयी। इस घटना में करीब एक दर्जन घर जल कर राख हो गये। आगजनी की घटना में पीड़ित परिवार के घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गये। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, जदयू युवा नेता सुनील सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। जिन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। अगलगी घटना के बीच घर में रखा घरेलू गैस सिलेंडर के विस्फोट से लोगों में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। लोग इधर उधर भागने लगे। इस घटना में हजारों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इस घटना से पीड़ित परिवार सदमें में हैं।
अचानक लगी आग से एक दर्जन घर जल कर राख, सिलेंडर विस्फोट से मची अफरा तफरी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं