Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : मकई खेत से अज्ञात महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा वार्ड नंबर 10 में रविवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला। शव मिलने से थुमहा गांव व आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव के किसान अपने खेत में लगे फसल को देखने गया था कि उनकी नजर मकई की खेत में एक महिला की लाश पर पड़ी तो इसके बाद इसके बारे आस पास के लोगों को बताया। शव मिलने की सूचना धीरे धीरे आग की तरह गांव में फैल गई। इससे घटना स्थल पर काफ़ी संख्या में ग्रामीण शव को देखने जुट गए। इसी दौरान ग्रामीणों के द्वारा पिपरा थाना की पुलिस को शव मिलने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पिपरा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचा। पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि मृतका कहां की है, किस कारण से मौत हुई है, अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। शव के बाये टांग और हाथ में हल्का जले का निशान पाया गया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया एक महिला की शव बरामद हुआ है। आस-पास के लोग शव को नहीं पहचान पाए हैं। अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं