सुपौल। त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के जदिया थाना क्षेत्र के बघेली पंचायत के वार्ड नंबर 07 में सोमवार की रात अवैध संबंध के शक में पति ने पेट में चाकू घोंप कर पत्नी की हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर बारीकी से जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के ललोखी गांव निवासी सुरेन पासवान अपनी पत्नी रंजना देवी के साथ ससुराल में ही घर जमाई के रूप में रहता था। कुछ दिनों से आरोपी पति अपने पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर संदेह कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा झंझट हो रहा था। दस दिन पूर्व भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति गुस्से में आकर घर से निकल गया। इस दौरान वह इधर-उधर घूमता रहता था। रात में किसी के यहां जाकर सो जाता था। सोमवार की रात रंजना देवी अपनी दस वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के साथ घर में सोई हुई थी। रात के करीब 01 बजे सुरेन पासवान अन्य सहयोगियों के साथ घर में घुस कर सोए अवस्था में पत्नी के पेट मे छुरा घोंप कर हत्या कर दी। घर में अपनी मां के साथ सोई खुशी ने जब यह दृश्य देखा तो वह घर से बाहर निकलकर शोरगुल करने लगी। शोरगुल की आवाज सुनकर मृतका के पिता अगमलाल पासवान जब आंगन गये। इसके बाद आरोपी सुरेन पासवान अपने अन्य सहयोगी के साथ भाग निकला। बताया जाता है कि आरोपी सुरेन पासवान की यह तीसरी शादी थी। पहली व दूसरी पत्नी में भी बच्चे हैं। जिन्हें छोड़कर आरोपी तीसरी पत्नी रंजना देवी के साथ अपने ससुराल में ही रह रहा था। जिसमें तीन पुत्र व एक पुत्री है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी पति, अवैध संबंध के शक में घटना को दिया अंजाम
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं