Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : गौतम बुद्ध का संदेश आज भी लोगों के लिए है प्रसांगिक



सुपौल। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के शिवनगर समदागढ़ में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर ऋषिदेव ने की। उपस्थित लोगों ने गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्राट अशोक बौद्ध बिहार भगवानपुर के अध्यक्ष रामलखन बौद्ध ने कहा कि गौतम बुद्ध के संदेश आज भी प्रसांगिक हैं। उनका शांति का संदेश भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व में स्मरणीय है। इस मौके पर रामचंद्र बौद्ध, विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र यादव, डॉ रमेश प्रसाद यादव, धीरेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार मेहता, संजय कुमार यादव, सदानंद चौपाल, राजेंद्र चौपाल, अरविंद भारती, सियाराम मालाकार, हरेकृष्ण पासवान आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं