Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : बीआरसी से अपने घर लौट रहे सेवानिवृत शिक्षक की सड़क हादसे में मौत



सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानीपट्टी वितरणी नहर पर बने सड़क मार्ग में लतराही चौक समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक सेवानिवृत्त शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक मानगंज पश्चिम पंचायत के वार्ड नम्बर 06 निवासी शैलेन्द्र सिंह बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है सेवानिवृत्त शिक्षक शैलेन्द्र सिंह छातापुर बीआरसी से अपने घर लौट रहे थे। जैसे वह बाइक से लतराही चौक समीप पहुंचे। उसी समय विपरीत दिशा से जा रही एक अज्ञात वाहन की चपेट में वह आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर जब उनके ऊपर पड़ी तो लोगों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों सहित जदिया पुलिस को दी। सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सहित आस पास के ग्रामीणों की वहां भीड़ लग गयी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जदिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया तथा आस पास के लोगों से जानकारी ली। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी संजन देवी का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक को दो पुत्री तथा एक पुत्र है।

कोई टिप्पणी नहीं