सुपौल। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर शनिवार को प्रखंड महामंत्री चंदन कुमार के भपटियाही बाजार स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रभू कुमार मेहता ने की। इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता सुशील कुमार मोदी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि वे भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उनके असामायिक निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई। इस मौके पर विजय कुमार सिंह, सुशील कुमार मोदी, राम प्रसाद मंडल, अजय कुमार सिंह, चंदन कुमार गुप्ता, मक्खन साह, चंदेश्वर शर्मा, अरुण कुमार गुप्ता, काशी मेहता, परमेश्वर मुखिया, धनेश्वर मुखिया, मिश्रीलाल गुप्ता, सूर्य नारायण सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता शामिल मौजूद थे।
सरायगढ़-भपटियाही : भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर अर्पित की गयी श्रद्धांजलि
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं