सुपौल। बसंतपुर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत में मुखिया पद का कार्यवाहक पदभार नवनिर्वाचित उप मुखिया बालकृष्ण मेहता ने शनिवार को ग्रहण किया। पूर्व मुखिया देवेंद्र दास के शिक्षक पद पर चयन होने के बाद उन्होंने मुखिया पद से त्यागपत्र दे दिया था। जिसके बाद से मुखिया का पद खाली था। उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लगने के बाद उपमुखिया का पद भी खाली खाली हो गया था। निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 26 अप्रैल को उप मुखिया पद के लिये मतदान प्रखंड परिसर में करवाया गया था। जहां फिलहाल कार्यवाहक मुखिया के रूप के उप मुखिया बालकृष्ण मेहता पदभार ग्रहण किया। बालकृष्ण मेहता ने बताया कि मुखिया पद के सभी दायित्वों का निर्वहन, शक्तियों का प्रयोग व अन्य कार्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगें। मौके पर वार्ड सदस्य, संजय मेहता, भोला सादा, सुधीर सादा, रमेश मेहता, रामदेव मंडल, रामनारायण मेहता समेत अन्य लोग मौजूद थे।
बसंतपुर : उप मुखिया से मुखिया बने बालकृष्ण मेहता ने किया पदभार ग्रहण
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं