Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : सीनियर सीटिजन की हुई बैठक, बुजुर्गों को तीन हजार मासिक पेंशन उपलब्‍ध कराने की मांग



सुपौल। बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय ढाढा में सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की प्रखंड स्‍तरीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक में राष्ट्रीय सिनियर सिटीजन एशोसिएशन प्रखंड शाखा बसंतपुर का पुनर्गठन चुनाव पदाधिकारी सह जिला पर्यवेक्षक कृष्णकांत झा के मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा, महासचिव अमरनाथ झा, सचिव मृत्युंजय झा, कोषाध्यक्ष सतीश प्रसाद सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य सत्य नारायण मेहता, उदित नारायण यादव, राम बिहार प्रसाद तथा कैलाश झा को चुना। इस मौके पर सूर्य नारायण शास्त्री, सुरेश चंद्र मिश्र, सचिन्द्रनाथ मिश्र, चन्द्र किशोर मिश्र, संत कन्हैया लाल ,अशरफी प्रसाद साह, धीरेंद्र मिश्र ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में बुजुर्गों के लिए 3000 मासिक पेंशन, मुफ्त चिकित्सा सुविधा, प्रखंड स्तर पर आश्रय की व्यवस्था, रेल एवं हवाई किराया में 50 प्रतिशत छूट देने की मांग की गई। बैठक के उपरांत बुजुर्गों का चूड़ा, दही तथा आम का सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं