सुपौल। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा उत्तर ग्रामीण मंडल के बसबिट्टी में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर क वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। जो आगामी 06 जुलाई तक चलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी ही नहीं एक महान शिक्षाविद देशभक्त राजनेता, सांसद, अदम्य साहस के धनी और मानवतावादी थे। भारत के राष्ट्रवादी महापुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों में संपूर्ण भारत दिखता था। वह संपूर्ण भारत को एक रूप मानते थे। डॉक्टर मुखर्जी इस धारणा के प्रबल समर्थक थे, कि सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब एक हैं। इसलिए धर्म के आधार पर विभाजन के कट्टर विरोधी थे। वह मानते थे विभाजन संबंधी हुई स्थिति ऐतिहासिक और सामाजिक कर्म से थी। वह मानते थे कि आधारभूत सत्य यह है कि हम सब एक हैं। हममें कोई अंतर नहीं हम सब एक ही रक्त के हैं। एक ही भाषा एक ही संस्कृति और एक ही हमारी विरासत है। कार्यक्रम संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा ने कहा संसद में अपने ऐतिहासिक भाषण में डॉक्टर मुखर्जी ने धारा 370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की थी। उनका कहना था एक देश में दो निशान दो विधान दो प्रधान नहीं चलेगा। ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सम्राट ने कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी आज भले ही हमारे बीच में नहीं है। परंतु उन्होंने जो विचार प्रस्तुत किया वह एक देशभक्त ही कर सकता है। वह आज के विचारों के रूप में हमारे बीच जिंदा है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सह कार्यक्रम सह संयोजक भोलानाथ जायसवाल, जिला महामंत्री सुनील कुमार मंडल, राजेश कुमार मल्लिक, अविनाश झा, नीतीश मेहता, मनोज कुमार यादव, ब्रजेश कुमार जायसवाल, शंकर कुमार चौधरी, संतोष कुमार साह, अनिल कुमार, राजन कुमार, अनिरुद्ध मंडल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि, किया गया पौधारोपण
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं