सुपौल। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत के वार्ड नंबर 02 में गुरुवार रात 30 वर्षीय भारती देवी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। लोगों ने बताया कि यह घटना पति श्याम पासवान के साथ मोबाइल पर कहासुनी के बाद हुई। पति श्याम पासवान और ससुर मजदूरी के लिए बाहर थे। भारती देवी अपने तीन छोटे बच्चों और सास के साथ घर में थी। पति से मोबाइल पर विवाद के बाद भारती ने पहले जहर खाया और फिर फंदे से लटक गई। पड़ोसियों ने तुरंत उसे छातापुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कानूनी कार्रवाई पूरी किए बिना लौट गई। पंचायत के लोगों ने मृतका के मायके वालों से बातचीत के बाद रातों रात अंतिम संस्कार कर दिया। दो दिनों में जीवछपुर पंचायत में यह दूसरी घटना है। जब किसी महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। पुलिस ने भारती देवी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया। घटना ने पंचायत में चिंता का माहौल बना दिया है, विशेषकर मृतका के बच्चों की स्थिति चिंताजनक है।
बसंतपुर : फंदे से लटक कर महिला ने दी जान, पति से हुई थी कहासुनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं