सुपौल। पार्टी निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतापगंज प्रखंड कार्यालय पर एक सूत्री मांंग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सिंन्हा ने किया। घरना का मुख्य उद्देश्य बताते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार राज्य अत्यंत पिछड़ा राज्य है।
प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने भारत सरकार से इस अत्यंत पिछडे राज्य को बिशेष राज्य का दर्जा देने के लिए मांग करती रही है। विशेष राज्य का दर्जा मिलने से हीं इस पिछड़े राज्य का समुचित विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार बिहार को बिशेष राज्य क दर्जा नहीं मिलता तब तक इस पिछडे राज्य का पिछडापन खत्म नहीं होगा।
मनोज सिन्हा के नेतृत्व मेंं प्रदीप कुमार बसेदार, मो. लियाकत, मो. मुर्तजा, बलराम शर्मा, मो. शरीफ आलम, विधानन्द दास, योगेश साह, अबूतल्लाह, सुरेंद्र यादव, अमरेंद्र तैथवार और शत्रुघ्न चौधरी ने पार्टी की एक सूत्री मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन बीडीओ अमरेन्द्र कुमार मिश्रा को सौंपा।
कोई टिप्पणी नहीं