Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

शहीदों के याद में सभी लोग फहराएं तिरंगा



  • एसएसबी जवानों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया जश्‍न 

सुपौल। आजादी की अमृत महोत्सव के उपलक्ष मे “हर घर तिरंगा’कार्यक्रम के तहत 45वीं बटालियन एसएसबी बीरपुर द्वारा साइकिल तथा पैदल रैली का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। वर्ष 2022 में शुरू हुआ यह अभियान इस वर्ष भी लोगों को उत्साहित कर रहा है। इसी क्रम में 45वीं वाहिनी मुख्यालय तथा उसके समवायों द्वारा साइकिल तथा पैदल रैली निकली गई तथा लोगों को जागरूक कर शहीदों को याद करते हुए अपने अपने अपने घरों में राष्ट्रीय झण्डा को सम्मान के साथ फहराने का आग्रह किया गया।

 45 वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया की हर घर तिरंगा एक सशक्त माध्यम है उन बलिदानियों को याद करने का जिन्होने हंसते हंसते देश की आजादी की खातिर अपनी प्राणो की आहुती दी। जिसकी वजह से आज हम खुली हवा में आजादी की सांस ले रहे है। इस आवसर पर स्थानीय लोगों ने भी रैलियों मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और आजादी की जश्न का अभिन्न अंग बन कर इस रैली को सफल बनाया। इस रैली के माध्यम से लोगो को  देश के  स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान उनके बलिदान व देश के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संकृति के विषय  जागरूक किया गया। इस दौरान जवानों द्वारा कोसी नदी में नाव के सहारे हर घर तिरंगा रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया। 

 

कोई टिप्पणी नहीं