Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : बिना स्वीकृति के जन सुराज पार्टी के कार्यकारिणी लिस्ट में राजद कार्यकर्ताओं का नाम होना दुर्भाग्यपूर्ण, न्‍यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे राजद कार्यकर्ता



सुपौल। त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में बुधवार को राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक राजद जिलाध्यक्ष संतोष सरदार की अध्‍यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भारतीय राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के संगठन जन सुराज पर कई आरोप लगाए। साथ ही बैठक के उपरांत राजद कार्यकर्ताओं ने जन सुराज की त्रिवेणीगंज इकाई में बिना स्वीकृति के आधा दर्जन राजद कार्यकर्ता को कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने के विरोध में नारेबाजी की। राजद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सरदार ने कहा कि एक-दो दिन पहले जन सुराज पार्टी के जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ है। जन सुराज पार्टी के कार्यकारिणी का लिस्ट जारी हुआ है। जिसमें कई राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं का नाम है। जो कई दशकों से राजद के सदस्य है, उनका बिना उनकी स्वीकृति के जन सुराज पार्टी के कार्यकारिणी लिस्ट में नाम शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

जन सुराज के जिला कार्यकारिणी सदस्यों की लिस्ट में राजद के पूर्व जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं राजद के सक्रिय नेता राजकिशोर यादव, त्रिवेणीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष सह राजद नेता संजीव यादव और पूर्व मंत्री स्व अनूपलाल यादव के पोता राजद नेता संत कुमार सागर समेत इलाके के आधा दर्जन राजद के नेताओं के नाम शामिल है। जिन राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के नाम जन सुराज के जिला कार्यकारिणी सूची में शामिल है, उन्हें इनकी कोई जानकारी भी नहीं है। साथ ही उनकी कोई स्वीकृति भी जन सुराज के पास नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों को लगता है की प्रशांत किशोर की जन सुराज संगठन बीजेपी की बी टीम के रूप में इलाके में काम कर रही है और राजद को कमजोर करना चाह रही है। लेकिन उनकी यह मंशा कभी कामयाब नहीं होगी। 

कहा क‍ि आग्रह करते हैं कि जन सुराज अपनी कार्यकारिणी की लिस्ट को संशोधित करें, अन्यथा राजद कार्यकर्ता इसके खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। बैठक में राजद जिला उपाध्यक्ष बसंत यादव, किसान प्रकोष्ठ के राजद जिलाध्यक्ष निशांत कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गी सरदार, सज्जन कुमार संत, नीतीश कुमार,अभिषेक कुमार समेत अन्य मौजूद थे। सबों ने एकजुट होकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ़ हल्ला बोला।


कोई टिप्पणी नहीं