सुपौल। जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की पदयात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होकर करीब 2 साल बाद मधेपुरा पहुंची है। अबतक जिन ज़िलों में पदयात्रा हो चुकी है उन जिलों में संगठन विस्तार तेजी से किया जा रहा है। उसी क्रम में बुधवार को सुपौल स्थित पिपरा नगर पंचायत में विनोबा भावे मैदान के निकट पिपरा बाजार के गांधी क्लब में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कृष्ण कुमार राय को जिला अध्यक्ष और डॉ नीलम सिंह को महिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान जनार्धन कुमार सिंह, एम. डी. अल्लाउदीन, पवन यादव, अहसान रजा, वीरेंद्र नाथ झा ने प्रेस वार्ता कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की।
लोग आते गए, कारवां बनता गया, जन सुराज 02 अक्टूबर 2024 को सबसे मज़बूत राजनीतिक दल बनेगा : अल्लाउदीन
इस दौरान एम. डी. अल्लाउदीन ने कहा कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और जन सुराज के विचार के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशांत किशोर पिछले 2 साल से पदयात्रा कर रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, लोग आते जा रहे हैं, करवां बनते जा रहा है। इसी साल 02 अक्टूबर 2024 को जन सुराज सबसे मजबूत राजनीतिक दल बनेगा।
जन सुराज के विभिन्न पदों पर निम्नलिखित सदस्यों की नियुक्ति की गई
जिला पदाधिकारियों में इन्हें मिला स्थान
घोषणा समिति के सदस्य जनार्धन कुमार सिंह, एम. डी. अल्लाउदीन, पवन यादव, अहसान रजा, वीरेंद्र नाथ झा ने उक्त नामों को मंच से सार्वजनिक किया। चुके गए पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष: कृष्ण कुमार राय, जिला महासचिव: अशोक यादव, अभियान संयोजक: नरेश झा, महिला अध्यक्ष: डॉ नीलम सिंह, युवा अध्यक्ष: बसीद अहमद, किसान अध्यक्ष: भोला मंडल चुने गए। इस अवसर पर समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना बनाई।
कोई टिप्पणी नहीं