सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार से भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकान गणना—को लेकर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ अच्युतानंद ने की।
प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि वे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ऐप का उपयोग कर डेटा संग्रह करेंगे। साथ ही बहुस्तरीय जांच प्रक्रिया, एचसीबी (हाउस लिस्टिंग) की पहचान एवं मानचित्रण, डेटा संग्रहण एवं सत्यापन, डेटा सिंकिंग और पर्यवेक्षण, पूर्णता एवं प्रमाणन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
बीडीओ अच्युतानंद ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक दो पालियों में संचालित हो रहा है, जिसमें प्रत्येक पाली में 50-50 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस मौके पर बीसीओ शिव शंकर पंडित, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु, मनरेगा पीओ बसंत कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंडेश्वर झा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं विनायक प्रसाद यादव, अशोक कुमार, परमानंद यादव, आनंद कुमार भारती, मनोज कुमार मंडल, राजकुमार मंडल, सफीउर रहमान, दिलीप कुमार पासवान, रामकुमार मेहता, मो. रउफ, जयप्रकाश ज्योति, शैलेंद्र कुमार सिंह, सरिता कुमारी, सुभद्रा कुमारी, पुष्पा कुमारी सहित बड़ी संख्या में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण में शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं