Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

"सरकारें आएंगी-जाएंगी मगर..."


  • बीजेपी कार्यालय में मनायी गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्‍यतिथि 

सुपौल। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि के मौके पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी  अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा वाजपेई जी का जन्म और उनके मृत्यु के इस बीच की जो अवधि थी, उन्होंने इस ऊंचाई को प्राप्त किया एवं हिंदुस्तान को इस ऊंचाई पर पहुंचाने का काम। कहा कि  25 दिसंबर 1924 को जन्में अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त, 2018 को हुआ था। भारत रत्न अटल जी एक कुशल राजनेता के साथ-साथ एक जानेमाने कवि भी थे। यही वजह थी कि उनके भाषणों में अक्सर एक कवि की झलक दिखती थी। अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जब भी वो सदन को संबोधित करते थे, तो उस दौरान सत्ता पक्ष ही नहीं। विपक्ष के सांसद भी बड़ी गंभीरता से उनकी बातों को सुनते थे। आज हम उनके ऐसे दो भाषणों के अंश का जिक्र करने जा रहे हैं, जो काफी प्रसिद्ध हुए थे।  

"सरकारें आएंगी-जाएंगी मगर..."

31 मई, 1996 को संसद में विश्वास मत के दौरान अटल जी ने एक भाषण देते हुए कहा था कि "देश आज संकटों से घिरा हुआ है। ये संकट हमने पैदा नहीं किया है। जब-जब कभी आवश्यकता पड़ी, संकटों के निराकरण में हमने उस समय की सरकार की मदद की। सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी बिगड़ेंगी मगर ये देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए।"

"ऐसी सत्ता मैं चीमटे से छूना भी पसंद नहीं करुंगा..."

1996 में अटल जी को सिर्फ 13 दिन की सरकार चलाने का मौका मिला था। दरअसल राष्ट्रपति ने बीजेपी को सबसे बड़े दल होने के नाते सरकार बनाने के लिए बुलाया था। उनको 10 दिन में बहुमत साबित करने का मौका मिला था। समर्थन के लिए उन्होंने कई दलों से बात की थी। लेकिन किसी भी तरह की जोड़तोड़ से अलग रहे। इस दौरान कुछ विपक्षी नेता उनके ऊपर आरोप सत्ता का लोभ होने का आरोप लगाया था। इन आरोपों से अटल बिहारी वाजपेयी को काफी दुख पहुंचा था। उन्होंने सदन में भाषण देते हुए कहा था कि मेरे ऊपर लगाया गया है कि मुझे सत्ता का लोभ हो गया है। मैंने सदन में 40 साल बिताए हैं। सदस्यों में मेरा व्यवहार देखा है, आचरण देखा है।।पार्टी तोड़कर सत्ता मिलती है तो ऐसी सत्ता मैं चीमटे से भी छूना पसंद नहीं करुंगा।

देश की प्रगति के लिए किया काम 

 साल 1998 में अटल जी की सरकार 13 महीने में गिर गई थी। लेकिन साल 1999 में हुए आम चुनाव में देश की जनता ने एक बार फिर से बीजेपी का साथ दिया और अटल जी की सरकार बनीं। इस बार उन्होंने पूरे पांच साल तक सत्ता संभाली और देश की प्रगति के लिए काम किया। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सरोज, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मनोज पाठक, विमलेंदु ठाकुर, सियावर जी और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 

कोई टिप्पणी नहीं