Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

एक पेड़ मॉं के नाम कार्यक्रम के तहत एसएसबी मुख्‍यालय में किया गया पौधारोपण



सुपौल। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत एसएसबी 45 वीं बटालियन के मुख्यालय सहित सभी 18 बीओपी में गुरूवार को पौधरोपण किया गया। एसएसबी 45 वीं बटालियन के कमाडेंट गौरव सिंह के निरीक्षण में यह कार्यक्रम किया गया। जानकारी देते हुए कमाडेंट श्री सिंह ने बताया कि हम सभी के जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। जन्मदात्री मां का प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है। जिसे कोई चुका नहीं सकता। एक पेड़ मां के नाम लगा कर उसे बच्चों की तरह भरण-पोषण कर हम मां के इस भावना को महसूस कर सकते हैं। एक-पेड़ मां के नाम के तहत वृहद पौधरोपण किया गया है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में पौधे लगाये गये हैं। 

उत्क्रमित मध्य विध्यालय ढाढ़ा में 45वीं बटालियन के बचाव एवं राहत दल ने उप कमाडेंट शैलेश सिंह की उपस्थिति में विभिन्न प्रदर्शन भी दिखाये। जिसमें आपदा से पूर्व की तैयारी, बाढ़ के दौरान घरेलू संसाधन का इस्तेमाल करते हुए कैसे अपना बचाव की जानकारी दिया। डूबे हुये व्यक्ति को किस प्रकार से बचाव किया जा सकता है, सर्पदंश होने पर क्या करें और क्या नहीं। प्राथमिक उपचार एवं कृत्रिम श्वास प्रक्रिया से व्यक्ति को कैसे बचाया जाये। उसके बारे में प्रदर्शन के माध्यम से जानकारी दी गई। कहा कि किसी भी प्रकार के आपदा के समय संयम नहीं खोना चाहिए। समय का सदुपयोग करते हुए अपने आस-पास जो भी संसाधन है। उसका उपयोग कर अपने बचाव का प्रयास करना चाहिए।


कोई टिप्पणी नहीं