सुपौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा Two way communication के माध्यम से पेपीलोमा वायरस से बचाव हेतु Gardasil वैक्सीन का शनिवार को उद्घाटन किया गया। राज्य स्वास्थ समिति बिहार पटना के निर्देशानुसार ये vaccine 14 वर्ष की आयु पूर्ण एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं को दिया जायेगा। सुपौल जिला अंतर्गत 20 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया जिसमें से 15 बच्चियों को Gardadil Vaccine की एक खुराक से सदर हॉस्पिटल सुपौल के ROOM No-213 मे आच्छादित किया गया।
Gardasil वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम के प्रथम चरण में तीन माह तक प्रत्येक दिन राज्य के सभी 24 * 7 कार्यरत संस्थान स्तर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) पर विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर अभियान की तरह एवं इसके तहत पश्चात नियमित टीकाकरण सत्र पर आयोजित किया जाएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में सच्चिदानंद सुमन अपर समाहर्ता एवं सिविल सर्जन की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, प्रभारी उपाधीक्षक सदर अस्पताल सुपौल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला अनुश्रवण मूल्यांकन पदाधिकारी सुपौल और सभी DPs उपस्थित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं