Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण

 


सुपौल। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली का औचक निरीक्षण सिविल सर्जन सुपौल डॉ. बाबू साहब झा ने किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, ओपीडी व्यवस्था, दवा वितरण काउंटर, पंजीयन काउंटर एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने तथा अभिलेख संधारण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने अस्पताल में नियमित अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध नहीं होने तथा पंजीयन शुल्क निर्धारित दर से अधिक वसूले जाने की शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन ने उपाधीक्षक से विस्तृत जानकारी ली और शीघ्र ही नियमित अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।

पंजीयन काउंटर पर पहुंचकर उन्होंने मरीजों व उनके परिजनों से सीधे संवाद किया। अधिक शुल्क वसूली की शिकायत पर संबंधित कर्मी को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित सरकारी दर से अधिक राशि लेने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संचालित अवैध निजी अस्पतालों एवं जांच घरों की शिकायत पर भी सिविल सर्जन ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मुकेश कुमार, एएनएम कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं