Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

होली पर्व 2026 को लेकर विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

 


सुपौल। होली पर्व 2026 के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सरथ आर0एस0, अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल मनोहर कुमार साहु एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुपौल शिवेन्द्र कुमार अनुभवी उपस्थित रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष बैठक से जुड़े और अपने-अपने क्षेत्र की तैयारियों की जानकारी दी।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि होली के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरतने, गश्ती दलों की सक्रियता बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान अफवाहों पर विशेष नजर रखें तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को सक्रिय रखा जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को अलर्ट मोड में रखने को कहा गया।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं