Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : होली को लेकर निकला फ्लैग मार्च, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की दी गई चेतावनी



सुपौल। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को किशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान दर्जनों से अधिक पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न सड़कों एवं चौक-चौराहों पर मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि आगामी होली पर्व के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी की इच्छा के विरुद्ध अबीर-गुलाल नहीं लगाया जाए, ताकि किसी प्रकार की विवाद या दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए डीजे बजाते पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पुलिस ने आम लोगों से आग्रह किया कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरंत थाना के सरकारी नंबर पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं