सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय मरौना का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान उनके द्वारा प्रखंड -सह-अंचल कार्यालय निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि का स्थल भ्रमण किया गया तथा इस संबंध में अंचलाधिकारी से विस्तृत जानकारी ली गई।
प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों से उनके विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों के ससमय और गुणवत्ता पूर्ण निष्पादन का उन्होंने निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मरौना, अंचलाधिकारी मरौना समेत प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं