Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : होली मिलन समारोह में रंग-गुलाल के साथ दी शुभकामनाएं



सुपौल। बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ई-किसान भवन तथा वीरपुर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार तांती, वीरपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षिरंजन एवं मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य समाज में एकता और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी मेल-जोल बढ़ाने और सामाजिक समरसता कायम रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजीव रंजन, धर्मेंद्र कुमार, अजीत गुप्ता, सत्यनारायण चौधरी, आलोक कर्ण, मनीष पंडित, प्रदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं