Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठक, कोसी विस्‍थापितों की समस्‍या को लेकर सीएम को सौंपा जायेगा ज्ञापन



सुपौल। जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 23 अक्टूबर को होने वाले संभावित कार्यक्रम के लिए तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में कोसी से विस्थापितों की समस्याओं को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई गई।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता, मुखिया विजय कुमार यादव, मनोज यादव, सुखदेव पंडित, राजेंद्र शाह, शिवराम यादव, विजेंद्र मंडल, ज्ञानदेव मेहता, रामचंद्र साह, विमल सिंह, संजय पासवान, लक्ष्मी मंडल, महेंद्र सिंह महंती, मेहता अशोक यादव, श्याम सुंदर मंडल, प्रमोद कुमार, सदानंद यादव, उमेश मंडल सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए स्वागत समिति के गठन और विस्थापितों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखने के लिए एक शिष्ट मंडल का गठन करने का निर्णय लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं